{"_id":"5ae2340d4f1c1b65098b6860","slug":"61524773901-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत सुधांशु महाराज के जन्मदिन पर निकलेगी प्रभातफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत सुधांशु महाराज के जन्मदिन पर निकलेगी प्रभातफेरी
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
संत सुधांशु महाराज के जन्मदिवस के मौके पर 29 अप्रैल को विश्व जागृति मिशन की ओर से कथा कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रायपुर चौक से अपरतुनवाला स्थित आनंद देव लोक आश्रम तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
राजीव गांधी कांप्लेक्स में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में मिशन के प्रचार मंत्री भूपेन्द्र चड्ढा ने कहा कि भक्तों को आश्रम तक पहुंचाने के लिए परेड मैदान से वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। 29 अप्रैल को सुबह नौ बजे सुधांशु महाराज की भव्य झांकी के साथ भक्त भजन-कीर्तन करते हुए आश्रम पहुंचेंगे। इस अवसर पर राजकीय विद्यालय के बच्चों को बैग व स्टेशनरी और दून अस्पताल में मरीजों को फल बांटे जाएंगे। बैठक में प्रधान सुधीर शर्मा, कैलाश चंद जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, तेज कुमार, सतीश, अमर नाथ आहूजा, मगन सिंह पुंडीर, सतीश मुप्ता, अनिल बांगा, शीश पाल सिंह नेगी, आरडी सिंघल, राम कुमार कश्यप, प्र्रेम भाटिया समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।