{"_id":"5ac533e44f1c1bed618b5928","slug":"61522873316-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से थम जाएंगे 600 ट्रकों-डंपरों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से थम जाएंगे 600 ट्रकों-डंपरों के पहिए
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
अवैध खनन और ओवरलोडिंग के आरोप में की जा रही कार्रवाई के विरोध में देवभूमि बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर्स एवं ट्रक ऑपरेटर कल्याण समिति के बैनर तले 600 ट्रक और डंपर संचालक आज से हड़ताल पर चले जाएंगे। इनकी हड़ताल से सरकार को रोजाना करीब 30 लाख रुपये राजस्व का नुकसान होगा।
समिति अध्यक्ष अनिल पांडेय ने परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से अवैध खनन और ओवरलोडिंग का आरोप लगा ट्रक और डंपर संचालकों पर बेवजह कार्रवाई की जा रही है। वहीं शिमला चौक से धर्मावाला तक डंपरों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। जो गलत है। उन्होंने इस रूट पर डंपर चलाने की मांग की। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि देहरादून में चलने वाले ट्रक और डंपर आशारोड़ी चेक पोस्ट पर खड़े होंगे, जबकि विकासनगर वाले वाहनों को धर्मावाला चौक से कुल्हाल पुल रूट पर खड़ा किया जाएगा।