फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकारी विभागों और कॉरपोरेट्स की टीमें भिड़ेंगी

सरकारी विभागों और कॉरपोरेट्स की टीमें भिड़ेंगी

Tue, 20 Mar 2018 02:39 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
सरकारी विभागों और कॉरपोरेट्स की टीमें भिड़ेंगी
सरकारी विभागों और कॉरपोरेट्स की टीमें भिड़ेंगी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सरकारी विभागों और कॉरपोरेट्स की 12 टीमें वरदान कप-2018 के लिए भिड़ेंगी। 21 मार्च को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी और फाइनल एक अप्रैल को रेंजर्स मैदान में खेला जाएगा।
सोमवार को जीएमएस रोड स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रतियोगिता के आयोजक एवं उत्तराखंड यूथ ट्वेंटी-20 क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव जावेद बट्ट ने बताया कि यह आयोजन वरदान संस्था और सीएयू की ओर से होगा। लीग आधार पर खेली जाने वाली प्रतियोगिता में टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें तीन-तीन टीमें शामिल हैं। सभी टीमें रंगीन पोशाक में सफेद बॉल से खेलेंगी।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन बलूनी ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के मुकाबले अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी, दून इंटरनेशनल स्कूल रिवरसाइड पौंधा, कुआंवाला क्रिकेट एकेडमी और रेंजर्स मैदान में खेले जाएंगे। कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31 हजार और उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन सचिव त्रिभुवन बिष्ट ने बताया कि खिलाड़ियों को सभी व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विनोद श्रीवास्तव, राज मलिक, दिनेश सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये टीमें लेंगी प्रतियोगिता में भाग
आयोजन समिति के सलाहकार डीके मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में सचिवालय, कंबाइंड सर्विसेज, यूपीसीएल, एजुकेशनल पीईटी, एजुकेशन मिनीस्ट्रीयल, बीएसएनएल, जीएसटी, बलूनी क्लासेस, होटल सैफ्रॉन लीफ, प्रीतिका प्रिंटर्स, पिज्जा बाइट और दून डिफेंस एकेडमी की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed