{"_id":"5179cc1e17fbac08a6a474928a97bee1","slug":"60-wedding-date-in-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"2014 में कुंवारों को मिलेगी खुशियों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2014 में कुंवारों को मिलेगी खुशियों की सौगात
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 22 Jan 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के सपने संजोए बैठे युवाओं के लिए साल 2014 का पंचांग खुशियों की सौगात लेकर आया है। ज्योतिषियों के अनुसार इस साल के पंचांग में करीब 60 विवाह मुहूर्त हैं। हालांकि इस बार नवरात्र में शुक्र अस्त होने के कारण शादियां नहीं हो पाएंगी।
विज्ञापन
साल में 60 विवाह मुहूर्त
वाणी भूषण पंचांग के अनुसार करीब 60 मुहूर्त हैं। सबसे ज्यादा मई में 15 और दिसंबर में केवल तीन विवाह मुहूर्त हैं। पंडित दयाराम ममगाईं ने बताया कि इस संवत्सर का नाम प्लवंग है और यह वर्ष मुहूर्तों के लिहाज से काफी समृद्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 10 जुलाई से पांच अगस्त तक बृहस्पति अस्त और एक अक्तूबर से 19 नवंबर तक शुक्र अस्त होने के कारण मुहूर्त नहीं है। ऐसे में इस बार नवरात्र में शादियां नहीं हो पाएंगी। चैत्र माह तो हिंदुओं में शादियों के लिए वर्जित है ही।
विज्ञापन
व्यापारी हैं खुश
दूसरी ओर, इस साल विवाह मुहूर्तों की अधिकता के बारे में सुनकर व्यापारियों की बांछें खिल गई हैं। आपदा के बाद निराशा के दौर से गुजर रहे बाजार को इससे काफी उम्मीदें हैं।
अदिति आशीर्वाद वेडिंग प्वाइंट के संचालक गिरीश पैन्यूली ने बताया कि पिछला साल व्यापार के हिसाब से काफी बुरा गुजरा, जबकि 2011 और 2012 में गिनती के विवाह मुहूर्त थे।
इसी व्यवसाय से जुड़े दुर्गेश भट्ट, प्रशांत कैंतुरा, लोकेश बलूनी, सुमित डोभाल, विक्रम सिंह आदि को भी साल के खुशगवार होने की उम्मीद है।