फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   60 percent seats reserved for primary school students in Navodaya Vidyalaya proposal ready

नवोदय विद्यालयों में 60 फीसदी सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव तैयार, नए सत्र से हो सकता है लागू

Mon, 11 Nov 2019 09:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Nov 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
60 percent seats reserved for primary school students in Navodaya Vidyalaya proposal ready
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड प्रदेश के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में 60 फीसदी सीटें राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। शिक्षा निदेशालय ने इसे शासन को भेज दिया है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो नए शिक्षा सत्र से व्यवस्था प्रदेश भर में लागू हो जाएगी। 

विज्ञापन


सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। इसके लिए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में सरकारी विद्यालयों के बच्चों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


इसलिए नवोदय विद्यालयों की 60 फीसदी सीटें प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए आरक्षित की जाएं। शिक्षा निदेशक के मुताबिक राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी विद्यालय के पात्र बच्चे प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन अब 60 फीसदी सीटों पर सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को दाखिला दिया जाए। इसका प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया है। 

नवोदय में दाखिले के लिए यह होगा अनिवार्य 

शिक्षा निदेशक के मुताबिक राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में सरकारी स्कूलों के उन बच्चों के लिए सीटें आरक्षित की जाएंगी। जिसने सरकारी स्कूल में कम से कम लगातार तीन साल पढ़ाई की हो। ऐसा नहीं होगा कि सरकारी स्कूल में एक या दो साल पढ़ने के बाद कोई छात्र इसके लिए दावा करने लगे। बच्चे को सरकारी स्कूलों में तीन साल अध्ययनरत होना जरूरी है। 

सरकारी स्कूलों के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। विद्यालय में इन स्कूलों के बच्चे टेस्ट के आधार पर ही दाखिला पा सकेंगे।
- आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed