{"_id":"669ae2a3bc7483cd040961f4","slug":"6-day-faculty-mentor-development-program-concluded-on-friday-dehradun-news-c-5-1-drn1032-459162-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तुत किया एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तुत किया एजेंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) अहमदाबाद में चल रहे 6 दिवसीय फैकल्टी मेंटर विकास कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। संस्थान के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ल ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों के फैकल्टी सदस्यों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम में फैकल्टी सदस्यों ने संस्थानों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक 20 सूत्री एजेंडा प्रस्तुत किया। फैकल्टी मेंटर विकास कार्यक्रम में एजेंडे के तहत चरणबद्ध तरीके से छात्रों में उद्यमिता की मानसिकता विकसित पर जोर दिया गया। देवभूमि उद्यमिता योजना के परियोजना निदेशक डॉ. अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों में उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए संकाय सदस्यों को कौशल से लैस करना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पहले कोहोर्ट में 32 सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया है। इस दौरान देवभूमि उद्यमिता योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार पांडेय, डॉ. सत्य रंजय आचार्य, डॉ. पंकज भारती, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. बैशाली मित्रा आदि शामिल रहे।