फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand Latest News: 57 More Corona positive patient Found

Coronavirus: उत्तराखंड में गुरुवार को मिले 80 कोरोना संक्रमित, 2102 पहुंची मरीजों की संख्या

Thu, 18 Jun 2020 10:09 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand Latest News: 57 More Corona positive patient Found
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को प्रदेश में 80 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2102 पहुंच गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, देहरादून में 27, अल्मोड़ा में 13 , नैनीताल में छह चमोली में तीन, हरिद्वार में पांच, पौड़ी में 19, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी और उत्तरकाशी में एक- एक संक्रमित मरीज सामने आया है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : दुकानदारों में कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए, ऋषिकेश मंडी 24 जून तक बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 1386 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि अभी भी 777 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 26 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 60.67 प्रतिशत और डबलिंग दर 25 दिन हो गई है। 
 

सुल्तानपुर में कोरोना पॉजिटिव मिला दंपती, घर से 200 मीटर एरिया पाबंद

हरिद्वार के लक्सर और सुल्तानपुर टांडा भागमल गांव के बाद बुधवार देर रात सुल्तानपुर के एक दंपती की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दिल्ली से वापस लौटने के बाद दंपती 30 मई से होम क्वारंटीन था। इसकी जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरिद्वार ले जाकर दोनों का इलाज शुरू कर दिया है।  

गौरतलब है कि मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के टांडा भागमल गांव में एक 13 साल की बच्ची को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वहीं, सुल्तानपुर का 27 वर्षीय युवक कुछ दिनों से दिल्ली में रहकर काम करता है। युवक व उसकी पत्नी दिल्ली में ही रह रहे थे। वे विगत 30 मई को वापस घर लौटे थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को उनके घर पर होम क्वारंटीन कर दिया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक जून को उनके सैंपल लेकर जांच के लिए अस्पताल भेज दिए थे।

बुधवार की देर रात आई रिपोर्ट में दोनों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसकी जानकारी मिलते ही सीएचसी के डॉ. वरुण शर्मा अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसके बाद दंपती को इलाज के लिए हरिद्वार ले जाकर एक निजी होटल में आइसोलेट कर दिया है।

उधर, लक्सर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि संक्रमित दंपती के संपर्क में रहने वालों लोगों की पहचान की जा रही है। इसके बाद उनके सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बृहस्पतिवार को एसडीएम पूरण सिंह राणा पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ सुल्तानपुर गांव पहुंचे। एसडीएम राणा ने बताया कि जिस मोहल्ले में संक्रमित पति पत्नी मिले हैं। उनके घर के आसपास के लगभग दो सौ मीटर की परिधि को बैरिकेडिंग लगाकर पाबंद किया गया है। 

दिल्ली से आया युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

बुग्गावाला गांव के एक युवक की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसको इलाज के लिए रुड़की के पास मंगलौर रोड पर एक होटल में आइसोलेशन वार्ड में भेजा है।

पीड़ित युवक 14 जून को दिल्ली से अपनी बुआ के बेटे के साथ सहारनपुर के तोता टांडा सुंदरपुर गांव कार से आया था। 15 जून की सुबह कोरोना पॉजिटिव युवक ने बुग्गावाला गांव से अपने छोटे भाई को बाइक लेकर तोता टांडा बुआ के घर बुलाया था। जहां से दोनों भाई बाइक से बुग्गावाला गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों की सूचना पर उसे 15 जून को गांव के एक स्कूल में क्वारंटीन किया गया था।

बताया गया कि दोनों युवकों का 14 जून को भगवानपुर में मेडिकल टेस्ट हुआ था और सैंपल भेजा गया था। 17 जून को युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मेडिकल टीम और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। डॉ. रामकरण शाहू ने बताया कि बुग्गावाला निवासी युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को आइसोलेशन के लिए रुड़की भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि संपर्क में आए सभी लोगों की जांच पड़ताल कर मेडिकल चेकअप किया जाएगा। इस बाबत उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। साथ ही पूरे मोहल्ले को पाबंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed