फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : rishikesh sabji mandi closed till 24 june 2020

Coronavirus in Uttarakhand : दुकानदारों में कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए, ऋषिकेश मंडी 24 जून तक बंद

Thu, 18 Jun 2020 01:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 18 Jun 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : rishikesh sabji mandi closed till 24 june 2020
Corona - फोटो : PTI

देहरादून जिला प्रशासन ने 24 जून तक के लिए ऋषिकेश सब्जी मंडी परिसर को सील कर दिया है। मंडी के दुकानदारों में कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


Coronavirus: उत्तराखंड में बुधवार को मिले 81 कोरोना संक्रमित, 2000 पार पहुंची मरीजों की संख्या
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार रात को इसके आदेश जारी किए। साथ ही मंडी के सभी आढ़ती, श्रमिक और कर्मचारी अपने घरों में क्वारंटीन रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि मंडी के आढ़तियों, दुकानदारों, श्रमिक और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव को दुकानदारों समेत सभी को क्वारंटीन करने के निर्देश दिए गए हैं।

बीते दिनों सहकारी मंडी समिति ऋषिकेश में की गई रेंडम सैंपलिंग की रिपोर्ट में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सामुदायिक निगरानी कराने के निर्देश

इस दौरान क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेटिंग एवं पुलिस लगाई जाएगी। साथ ही सभी दुकानें, प्रतिष्ठान और कार्यालय आदि बंद रहेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी को सामुदायिक निगरानी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया कि नगर निगम को मंडी में सफाई व्यवस्था तथा सैनिटाइजेशन करने के लिए कहा गया है। अगर कोई इमरजेंसी है तो पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 पर मदद मांगी जा सकती है। साथ ही मंडी सचिव को सब्जियों की आपूर्ति कराने के निर्देश दिए हैं। 

सर्दी-जुकाम होने पर देनी होगी सूचना

डीएम ने बताया कि मंडी के किसी भी आढ़ती, दुकानदार, श्रमिक और कर्मचारी को सर्दी-जुकाम, बुखार आदि के लक्षण महसूस होते हैं तो वह 0135-2729250, 2626066, 2726066 तथा मोबाइल नंबर 7534826066 पर तत्काल सूचना देनी होगी, जिससे उसे तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed