फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   55 thousand rupees bill outstanding, electricity of Sulabh toilet cut off

Dehradun News: 55 हजार रुपये बिल बकाया, सुलभ शौचालय की बिजली काटी

Fri, 06 Dec 2024 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
55 thousand rupees bill outstanding, electricity of Sulabh toilet cut off
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के साहिया में बने सुलभ शौचालय की बिजली काटे जाने से क्षेत्रवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत वितरण खंड ने यह कार्रवाई शौचालय का बिल नहीं जमा होने के कारण की है।
विज्ञापन


साहिया आने-जाने वाले यात्रियों व क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए बनाए गए सुलभ शौचालय का बिजली कनेक्शन ऊर्जा निगम ने काट दिया है। बताया जा रहा है कि शौचालय पर पिछले एक साल का करीब 55 हजार रुपये के बिल का बकाया है। जिसका भुगतान नहीं होने के चलते यह कार्रवाई की गई है। बिजली बंद हो जाने से जन सुविधा का लाभ उठाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुभाष भाटी, दीपू, इंदर सिंह, अर्जुन सिंह पंवार, बचन सिंह चौहान, विनोद ने बताया कि शाम के समय शौचालय में घुसते ही मोबाइल फोन की लाइट जलानी पड़ती है। कहा कि अंधेरा होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है। जनसुविधा के मामले में सरकारी विभागों को संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। निगम के अवर अभियंता परम सिंह ने बताया कि बिल भुगतान के लिए संबंधित विभाग को नोटिस भेजा गया था। इसके बाद भी बिल जमा नहीं होने पर विद्युत संयोजन रद्द करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed