{"_id":"5cd09a30bdec2207254c7fe6","slug":"51557174832-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय कंजवेटर्स कांफ्रेंस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय कंजवेटर्स कांफ्रेंस शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। वन विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘कंजर्वेटर्स कांफ्रेंस’ का सोमवार से आगाज हो गया है। वन निदेशालय स्थित मंथन सभागार मेें आयोजित कांफ्रेंस में जंगलों को आग से बचाने के लिए मंथन किया।
प्रमुख वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष जयराज की मौजूदगी में हुई कांफ्रेंस में वनाधिकारियों ने वनाग्नि प्रबंधन के अलावा ग्रीन इंडिया मिशन, कैट प्लान, बंदर बंध्याकरण, बायोडायवर्सिटी के तहत बीएमसी के गठन, मानव वन्यजीव योजना के तहत लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। इस दौरान वन पंचायतों की योजनाओं और उनकी प्रगति की समीक्षा के अलावा वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए वार्षिक कार्ययोजना पर चर्चा की। प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने अधिकारियों से कैंपा योजना, जायका और नमामि गंगे योजना के तहत आवंटित लक्ष्यों की जानकारी ली। वन क्षेत्रों की जमीनों पर हुए अतिक्रमण और उन्हें हटाने को लेकर जारी आदेशों के अनुपालन की भी समीक्षा की। प्रमुख वन संरक्षक ने प्रभागीय वनाधिकारियों से फील्ड स्तर पर विभिन्न वानिकी कार्यों में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक रंजना काला, निदेशक वन निगम मोनिष मल्लिक, एपीसीसीएफ डीजेके शर्मा, एपीसीसीएफ डॉ. कपिल कुमार जोशी, एपीसीसीएफ डॉ. धनंजय मोहन, एपीसीसीएफ जेएस सुहाग, परियोजना निदेशक जायका अनूप मलिक, सीईओ कैंपा समीर सिन्हा, सीसीएफ गढ़वाल जीएस पांडे आदि उपस्थित रहे।