फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवाओं के हाथ में रहेगी लोस चुनाव प्रचार की कमान : लटवाल

युवाओं के हाथ में रहेगी लोस चुनाव प्रचार की कमान : लटवाल

Sat, 29 Dec 2018 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
युवाओं के हाथ में रहेगी लोस चुनाव प्रचार की कमान : लटवाल
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार की कमान युवाओं के हाथ में रहेगी। केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा अपना परचम लहराएगी।
कुंदन लटवाल शुक्रवार को भाजपा महानगर कार्यालय में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है। ऐसे में 2019 में उन्हें दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवाओं को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री नवीन ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर से मिले कार्यक्रम की जानकारी दी। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि युवाओं को अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने की। इस अवसर पर भाजयुमो महामंत्री राजेश रावत, आशीष बहुगुणा, दीपक अग्रवाल, सागर सोनकर, विनय रावत, गौरव कनौजिया, सचिन कुमार, जितेंद्र सिंह, अमित राणा, समीर डोभाल, अभिषेक शर्मा, रंजीत सेमवाल, विजय भट्ट, मयंक, अखिलेश भारती, धीरज बिष्ट, कुलदीप थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई युवा हुए भाजयुमो में शामिल
बैठक के दौरान एमकेपी पीजी कॉलेज से गरिमा शर्मा, मंजू जोशी, सिमरन थापा, माही, सुमन के साथ ही ऋतिक, रोहित, संजय उनियाल, मनोज सोनकर, संजू कुमार, मनोज मौर्य आदि युवा भाजयुमो में शामिल हो गए।

हिमांशु कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने भानियावाला निवासी हिमांशु चमोली को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। चमोली ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed