{"_id":"5c1a75cbbdec22570e78fd1f","slug":"51545237963-uttarkashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 36 न्याय पंचायतों में खेल महाकुंभ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 36 न्याय पंचायतों में खेल महाकुंभ का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जनपद की सभी 36 न्याय पंचायतों में युवा कल्याण, खेल एवं शिक्षा विभाग द्वारा खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसके तहत बुधवार को मनेरा स्टेडियम में ब्लॉक प्रमुख चंदन पंवार व डीएम डा. आशीष चौहान ने जोशियाड़ा न्याय पंचायत की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
राइंका उत्तरकाशी में मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी आर्य की अध्यक्षता में गंगोरी न्याय पंचायत की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया, जिसमें 100 मीटर दौड़ में वाणी शिक्षा निकेतन की सिमरन डंगवाल तथा 400 मीटर दौड़ में बालिका इंटर कॉलेज की प्रतिभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उधर, न्याय पंचायत चमियारी की खेल प्रतियोगिता का कुलानंद नौटियाल ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अंकित नौटियाल, बालिका वर्ग में शोभा ने जीत दर्ज की। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आकाश, बालिका वर्ग में मीनाक्षी ने जीत हासिल की। लंबी कूद बालक वर्ग में सुनील राणा, बालिका वर्ग में कुसुम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक के बालक वर्ग में जसपाल चौहान, बालिका वर्ग में साक्षी चौहान ने बाजी मारी।