{"_id":"5c0c29c1bdec22416175ac3f","slug":"51544300993-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों ने पीएम, सीएम को लिखा खून से पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारों ने पीएम, सीएम को लिखा खून से पत्र
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्राथमिक विद्यालयों व इंटर कॉलेजों में शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति की मांग कर रहे बेरोजगारों ने शनिवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखा। बेरोजगारों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है और मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
बता दें, बेरोजगार बीते छह दिनों से बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के बैनर तले परेड ग्राउंड में आमरण अनशन कर रहे हैं। बेरोजगार एनसीईआरटी की गाइड लाइन के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों व इंटर कॉलेजों में शारीरिक शिक्षक की अनिवार्य नियुक्ति करने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को बेरोजगारों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। इसके अलावा बेरोजगारों ने पीएम व सीएम को खून से पत्र लिखकर आक्रोश व्यक्त किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे ने कहा कि सरकार बेरोजगारों की मांगों को अनसुना कर रही है। सरकार के सकारात्मक कदम नहीं उठाने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर हिमांशु राजपूत, जगदीश चंद्र, आलोक नैथानी, विजय राणा व अर्जुन बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।