फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फोटो -- अतिथि शिक्षकों ने घेरा शिक्षा मंत्री का आवास

फोटो -- अतिथि शिक्षकों ने घेरा शिक्षा मंत्री का आवास

Fri, 05 Oct 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो  --  अतिथि शिक्षकों ने घेरा शिक्षा मंत्री का आवास
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज अतिथि शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार अतिथि शिक्षकों की अनदेखी कर रही है। आखिर शिक्षा मंत्री की ओर से मामले को कैबिनेट में लाने के आश्वासन पर शिक्षक शांत हुए, लेकिन प्रक्रिया शुरू न होने तक शिक्षकों ने निदेशालय में धरना प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया।

सुबह अतिथि शिक्षक शिक्षा मंत्री के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे और प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक यादव ने कहा कि प्रदेश के 4600 से अधिक अतिथि शिक्षक छह माह से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने भी दोबारा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हुए हैं। बावजूद आदेश के एक माह बाद भी प्रदेश सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की है। इससे अतिथि शिक्षकों में रोष है। मजबूरन उन्हें शिक्षा निदेशालय में धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उसके बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने अतिथि शिक्षकों से बातचीत कर मामले को अगली कैबिनेट में लाने की जानकारी दी। उसके बाद शिक्षकों ने घेराव समाप्त किया। घेराव करने वालों में महासचिव दौलत जगूड़ी, राकेश लाल, रूपाली, रमेश रमोला, राजेश धामी, हरीश थपलियाल, गब्बर सिंह, सविता लखेड़ा, मंगली राम, नितिन चौहान, मनोज, प्रकाश सोलियाल, दिवाकर मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed