{"_id":"5aea265f4f1c1b5c098b7afd","slug":"51525294687-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज की मौत
Updated Thu, 03 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
स्वाइन फ्लू से बुधवार शाम को गांव मियांवाला निवासी एक मरीज की मौत हो गई। मरीज का पिछले तीन दिनों से पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा था। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी है। सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने गांव के लोगों को स्वाइन फ्लू प्रतिरोधक दवाईयां बांटे जाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।
मियांवाला गांव निवासी एक व्यक्ति को तीन दिन पहले पटेलनगर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान उन्हें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई थी। अस्पताल के आईसीयू में उनका उपचार चल रहा था। अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि मरीज को बचाने के लिए डॉक्टरों ने पूरा प्रयास किया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बुधवार शाम को मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। बता दें कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू से यह दूसरी मौत है। इससे पहले लक्खीबाग निवासी एक महिला की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। एसीएमओ डॉ. दयाल शरण ने बताया कि अभी तक जिले में छह मामले स्वाइन फ्लू के सामने आ चुके हैं।