{"_id":"5aaad5024f1c1bae758b5956","slug":"51521145090-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूसीए का ट्रायल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूसीए का ट्रायल कल
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप के लिए दूसरे चरण का ट्रायल 17 मार्च को एसजीआरआर बिंदाल के मैदान में होगा। यूसीए के सचिव चंद्रकांत आर्य ने बताया कि इसी माह आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए देहरादून शहर की टीमों का चयन किया जा रहा है। सीनियर खिलाड़ियों के अन्य प्रतियोगिताओं में व्यस्त होने के कारण वह पहले चरण के ट्रायल में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इसे देखते हुए दूसरे चरण के ट्रायल शनिवार को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल के मैदान में होंगे। चंद्रकांत आर्य के अनुसार कुछ एसोसिएशन खिलाड़ियों को धमकाकर ट्रायल में हिस्सा न लेने के लिए मजबूर कर रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से किसी भी प्राइवेट क्रिकेट संघों के दबाव में न आकर ट्रायल में हिस्सा लेने की अपील की है।