{"_id":"5a63a8ef4f1c1b74268b57e1","slug":"51516480751-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकायों को उपलब्ध कराएं पंचायतों से संबंधित अभिलेख : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकायों को उपलब्ध कराएं पंचायतों से संबंधित अभिलेख : डीएम
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने डोईवाला, रायपुर, सहसपुर एवं विकासनगर के खंड विकास अधिकारियों को नगर निगम और निकायों में शामिल हुई पंचायतों के अभिलेख संबंधित निकायों को जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने शनिवार को नगर निगम एवं निकायों में शामिल ग्राम पंचायतों, राजस्व ग्रामों के अभिलेखों आदि के मामले में संबंधित खंड विकास अधिकारियों के निर्देशित किया है। डीएम ने पंचायत विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की सहायता से निर्धारित प्रारूपों पर रिपोर्ट प्रस्तुत उपलब्ध करानी की बात कही है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून, ऋ षिकेश, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डोईवाला, विकासनगर और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हरबर्टपुर सेलाकुई को भी निर्देश दिए हैं। नगर निकाय में शामिल राजस्व ग्रामों की सूचना जिला पंचायतीराज अधिकारी के माध्यम से निदेशक पंचायतीराज को उपलब्ध कराई जाएगी।