फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गजब : बिना काम ही किए वेतन पा रहे पांच कर्मचारी

गजब : बिना काम ही किए वेतन पा रहे पांच कर्मचारी

Fri, 15 Dec 2017 01:37 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
गजब : बिना काम ही किए वेतन पा रहे पांच कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बिना काम किए ही पांच कर्मचारियों के लंबे समय से वेतन पाने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि यह कर्मचारी न तो कभी विवि आते हैं और न ही अन्य कर्मचारी इन्हें जानते हैं। वहीं दूसरी ओर विवि में प्रशासनिक अधिकारी अपनी प्रतिनियुक्ति खत्म होने के बावजूद रोजाना हस्ताक्षर भी कर रहे हैं और वेतन भी पा रहे हैं। उपकुलसचिव ने पत्र लिखकर ये तमाम आरोप लगाए हैं।
292 शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक पदों पर भर्ती मेें बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप का खुलासा होने के बाद अब ताजा मामला कर्मचारियों के बिना काम किए ही वेतन पाने का है। विवि के उपकुलसचिव डॉ.राजेश कुमार ने इस संबंध में कुलसचिव को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि विवि में परिचारक सुरजीत लाल, माली अमर सिंह, कनिष्ठ सहायक आरती, वाहन चालक अवतार सिंह और परिचारक यशपाल सिंह सेमवाल ने न तो कभी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर किए हैं और न ही हस्ताक्षर न करने की कोई वजह बताई है। आरोप है कि इसके बावजूद उपनल के वेतन भुगतान बिलों की जांच करने पर पता चला कि इन कर्मचारियों को लगातार वेतन जारी किया जा रहा है। इससे विवि को भारी आर्थिक क्षति हो रही है। उन्होंने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी मुकुल काला की प्रतिनियुक्ति 20 नवंबर 2017 को पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद उन्हें 20 दिन का वेतन जारी किया गया है। वह रोजाना उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर रहे हैं। उपकुलसचिव डॉ.राजेश ने कुलसचिव प्रो.अनूप कुमार गक्खड़ से मांग की है कि इन सभी मामलों की जांच कराई जाए, ताकि विवि की छवि धूमिल होने से बच सके।
विज्ञापन


बयान::
मुकुल काला की प्रतिनियुक्ति अवधि तीन माह के लिए बढ़ चुकी है। कुलपति के अनुमोदन के बाद मुकुल काला, प्रशासिक अधिकारी पद पर कार्यरत हैं, उपकुलसचिव की जानकारी आधी-अधूरी है। बिना उपस्थिति के वेतन जारी नहीं किया जाता है। फिर भी उनके पत्र का सम्मान के साथ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रो. अनूप कुमार गक्खड़, कुलसचिव, आयुर्वेद विश्वविद्यालय

......................................
आयुर्वेद विवि में धरने पर बैठे छात्र

- अच्छा खाना और अन्य सुविधाएं न मिलने का आरोप लगा कर रहे प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के हर्रावाला परिसर में बृहस्पतिवार को छात्रों का गुस्सा फूट गया। वह विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। देर रात तक छात्र ठंड में ठिठुरते हुए धरने पर बैठे नारेबाजी करते रहे, लेकिन कोई उनकी सुनने नहीं आया।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय के छात्रों ने आरोप लगाया है कि न तो विवि में आज तक हॉस्टल की सुविधा है और न ही खाने की कोई सुविधा। न छात्रों के लिए खेल का मैदान और न ही पढ़ाई के लिए पर्याप्त शिक्षक। आरोप लगाया कि लंबे समय से वह इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए विवि से मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। नाराज होकर छात्रों ने बृहस्पतिवार की शाम से विवि में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। विवि के प्रशासनिक भवन के बाहर छात्र धरने पर बैठ गए। देर रात तक छात्र ठंड में ठिठुरते हुए धरने पर बैठे रहे, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, वह आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed