{"_id":"5955317e4f1c1baf418b45c0","slug":"51498755454-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल और सड़क के मुद्दे छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल और सड़क के मुद्दे छाए
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक की बीडीसी बैठक में पेयजल, सड़क, पेंशन और सड़क के मुआवजे के मुद्दे छाए रहे। जनप्रतिनिधियों ने बार-बार बीडीसी मेें समस्याओं के उठाने के बाद भी उनके समाधान नहीं होने पर अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताई। ब्लाक प्रमुख ने अधिकारियों से समस्याओं को गंभीरता के साथ शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
द्वारीखाल ब्लाक कार्यालय में ब्लाक प्रमुख छोटी देवी की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में 59 ग्राम पंचायतों के प्रधान और 20 क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। ग्राम पंचायत अमोला के प्रधान, उपप्रमुख पदमेंद्र पयाल ने अपने-अपने क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़कों का ग्रामीणों को मुआवजा नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अमोला और चांदपुर आदि गांवों के लोगों का शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की। भारत सिंह रावत ने पेयजल के लिए धनराशि स्वीकृति का मामला उठाया। उन्होंने मामले की जांच कराए जाने की मांग की। इसके अलावा अनेक जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और पेंशन के मामले उठाए। इस अवसर पर जेष्ठ उपप्रमुख अर्जुन सिंह, एसडीएम राकेश तिवारी, भारत सिंह, तारा देवी, मेहरबान सिंह बिष्ट, विनोद कुमार, अर्जुन सिंह, प्रेमलाल बडोला और रामेश्वर प्रसाद चौहान आदि मौजूद थे।