फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   5000 families reached BPL

आपदा से पांच हजार परिवार हुए गरीब

Fri, 26 Jul 2013 08:15 AM IST
अजित सिंह राठी
अजित सिंह राठी Updated Fri, 26 Jul 2013 08:15 AM IST
विज्ञापन
5000 families reached BPL

जान माल केनुकसान के साथ ही दैवी आपदा ने प्रभावित जिलों के पांच हजार लोगों को बीपीएल की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। सरकार इन प्रभावित परिवारों को अब इंदिरा आवास मुहैया कराएगी। जिलेवार परिवारों की यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई है। ये ऐसे परिवार हैं जिनके घर और खेत खलियान दोनों ही नष्ट हो गए हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की हर अपडेट के लिए क्लिक करें
विज्ञापन


राज्य सरकार ने केंद्र को जो रिपोर्ट भेजी है उसके अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में ऐसे कुल पांच हजार परिवार हैं जिन्हें इंदिरा आवास की जरूरत होगी। इंदिरा आवास योजना का लाभ उन्हीं को दिया जाता है जो कि बीपीएल से नीचे जीवन यापन करते हैं। लेकिन विगत जून माह में आई दैवी आपदा ने उपरोक्त पांच जिलों के पांच पांच हजार परिवारों की हालत ऐसी कर दी है कि वें सब स्वत: ही बीपीएल की कतार में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया है कि इंदिरा आवास योजना की गाइडलाइन में शिथिलता बरतते हुए इन परिवारों को इंदिरा आवास मुहैया कराया जाना बहुत जरूरी है। क्योंकि इन सभी परिवारों केखेत खलियान से लेकर घर-दर सब नष्ट हो गए हैं। केंद्र को भेजी रिपोर्ट में यह उल्लेख भी किया गया है कि ऐसे भी तमाम परिवार हैं जिन्हें इंदिरा आवास दिया गया था और वह इस बार नष्ट हो गया। अब उनमें पुनर्निर्माण कराए जाने की गुंजाइश भी नहीं है।

रिपोर्ट दिल्ली जाकर केंद्र को सौंपी गई
राज्य सरकार ने मांग की है कि आवंटन का लक्ष्य इस बार राज्य सरकार पर ही छोड़ दिया जाए। और, बाढ़ के कारण तत्काल किसी तरह का प्रमाण पत्र दिया जाना भी संभव नहीं है। इन लोगों को इंदिरा आवास की प्रतीक्षा सूची व बीपीएल की बाध्यता से मुक्त रखना आवश्यक हो गया है। विगत दिवस ही यह रिपोर्ट दिल्ली जाकर केंद्र को सौंपी गई है।

प्रभावित जनपद - प्रभावित परिवारों के लिए इंदिरा आवास
उत्तरकाशी - 195
रुद्रप्रयाग - 1200
चमोली - 1050
पिथौरागढ़ - 2400
बागेश्वर - 155

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed