फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   500 hundred marriage in auspicious time.

OMG: इस शुभ मुहूर्त में उमड़ेगा शादियों का 'सैलाब'

Thu, 11 Jun 2015 03:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Jun 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
500 hundred marriage in auspicious time.

जून के महीने में शुभ मुहूर्त पड़ने की वजह से राजधानी देहरादून में पांच सौ शादियां होंगी।

विज्ञापन


आगामी तीन दिनों में शहर में खूब बैंड-बाजा बजेगा। 11, 12, 15 जून को करीब 500 शादियां शहर में होंगी। अच्छा मुहूर्त होने की वजह से 12 जून को 250 शादियां होंगी। इस दिन पंडित तो व्यस्त रहेंगे ही ब्यूटीशियन, होटल और बारात घर भी फुल रहेंगे।

ज्योतिषियों के अनुसार विवाह का लग्न तो 12 जून तक ही है, लेकिन लोग 15 तक शादियां कर रहे हैं। 17 जून से मलमास शुरू होने की वजह से शादी-ब्याह नहीं हो पाएंगे। 27 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ ही चतुर्मास की शुरुआत हो जाएगी। यानी चार महीने के लिए विष्णु भगवान शयन को चले जाएंगे और शुभ कार्य बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन


22 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के दिन भगवान नींद से जागेंगे। 17 नवंबर से 14 दिसंबर तक ही शुभ मुहूर्त मिल पाएंगे। पौष का महीना शुरू होने से लग्न फिर मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी के बाद से ही मिल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु और शुक्र भी होंगे अस्त

500 hundred marriage in auspicious time.

पांच अगस्त से 19 अगस्त तक शुक्रास्त है, यानी इस दौरान शुक्र अस्त रहेंगे। 12 अगस्त से 7 सितंबर तक बृहस्पति अस्त रहेंगे। इस दौरान भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

14 सितंबर से 30 सितंबर तक गुरु सिंह राशि नवांश्क रहेगा, इस दौरान भी शुभ कार्य नहीं होते हैं। 27 सितंबर से 12 अक्तूबर तक श्राद्ध हैं, इस दौरान भी शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे।

शादी के लग्न के समय दस प्रकार के दोषों का ध्यान रखना पड़ता है। 12 जून को ऐसा मुहूर्त है, जिस दिन यह दोष मामूली से हैं। यही वजह है कि इस दिन सबसे अधिक शादियां हैं। वहीं, सालभर में कई वजहों से मुहूर्त का मिलना मुश्किल हो गया है। यही वजह है कि अब अधिकतर शादियां हैं।
- आचार्य भरत राम तिवारी, उपाध्यक्ष उत्तराखंड विद्वत सभा

मेरे पास सबसे अधिक बुकिंग 12 जून की है। इस दिन एक साथ दो नहीं बल्कि चार दुल्हनों का मेकअप करना है, कैसे मैनेज होगा नहीं पता, लेकिन इस दिन शादियां अधिक हैं।
- राखी मलिक, ब्यूटीशियन

हमने शादी के लिए 12 जून का दिन इसलिए चुना, क्योंकि ज्योतिष ने हमें बताया कि इस दिन होने वाली शादी सफल रहेगी। यह दोषरहित दिन है।
- विशेष और निकिता

इस साल के शुभ मुहूर्त

जून - 11, 12, 15
नवंबर - 17, 18, 19, 23, 24, 26, 27
दिसंबर - 4, 5, 7, 8, 12, 13, 14

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed