{"_id":"647e40adff1eef3f2a0721b4","slug":"50-thousand-cheated-in-the-name-of-sending-flour-pulses-dehradun-news-c-5-drn1005-171716-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आटा, दाल भेजने के नाम पर लगाया 50 हजार का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आटा, दाल भेजने के नाम पर लगाया 50 हजार का चूना
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में एक दुकानदार को एक जालसाज ने आटा, दाल, चालव आदि सामान भेजने का झांसा देकर 50 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी विद्याभूषण नेगी के मुताबिक ऋषभ मोघा की नव विहार कॉलोनी चुक्कखूवाला में दुकान है। ऋषभ ने दुकान का सामान मंगवाने के लिए जस्ट डायल एप पर थोक विक्रेता का नंबर सर्च किया था। यहां उसे आरबी ट्रेडर्स नाम की प्रोफाइल मिली। ऋषभ ने दिए गए नंबर पर कॉल की तो कॉलर ने अपना नाम राहुल बताया और दुकान का सामान भेजने की एवज में 50 हजार रुपये एडवांस अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए।
आरोप है कि पैसा ट्रांसफर होने के बाद भी राहुल ने सामान नहीं भेजा, जब ऋषभ ने उससे इसका कारण पूछा तो आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये और भेजने के लिए कहा। ऋषभ ने अपना पैसा मांगा तो आरोपी ने लौटाने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद ऋषभ ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जांच में तपा चला है कि आरबी ट्रेडर्स नाम की यह प्रोफाइल फर्जी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।