{"_id":"5139480b96e56562311bbfddba7eb44e","slug":"5-kg-lpg-cylinder-scheme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धराशायी हुई 5 किलो गैस सिलेंडर की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धराशायी हुई 5 किलो गैस सिलेंडर की योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 27 Dec 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में रह रहे नौकरी पेशा और विभिन्न संस्थानों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए बिना कागजी झमेलों के शुरू की गई 5 किलो गैस सिलेंडर की योजना अब धराशायी होने लगी है।
विज्ञापन
हाल यह है कि महीने में 10 से 15 सिलेंडरों की डिमांड तेल कंपनी को मिल रही है। जिस कारण अब कंपनी भी इस पर अधिक रूचि नहीं दिखा रही।
घर से बाहर अकेले रह रहे नौकरीपेशा, स्टूडेंट और मजदूर वर्ग के लोगों के लिए खाना बनाने का साधन 5 किलो के छोटे गैस सिलेंडर हैं। देहरादून शहर में छात्र-छात्रओं की अधिकतर आबादी इन्हीं सिलेंडरों का उपयोग करती है। जिसे देखते हुए आईओसी ने अप्रैल 2014 में छोटे गैस सिलेंडर बेचने की योजना शुरू की।
विज्ञापन
पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बल्लूपुर स्थित आशीर्वाद फिलिंग स्टेशन पर योजना शुरू की गई। योजना में कोई कनेक्शन और कागजों का झंझट नहीं रखा गया। सिर्फ अपनी आईडी दिखाने पर 5 किलो गैस वाला सिलेंडर दिए जाने की योजना था। कंपनी ने इसकी कीमत 1612 रुपये रखी है।
विज्ञापन
मगर शुरुआती कुछ महीनों तक सिलेंडर की मांग अच्छी रही। जिसे देखकर आईओसी ने एस्लेहॉल स्थित सहकारी गैस एजेंसी पर भी यह योजना शुरू की थी। मगर करीब नौ महीने बाद योजना धड़ाम होते दिखने लगी है। खुद तेल कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि महीने में 10 से 15 सिलेंडर की डिमांड आजकल मिल रही है।
जिसका कारण सिलेंडर का महंगा होना बताया जा रहा है। वहीं आईओसी के देहरादून वितरण अधिकारी रोहन दलाल का कहना है कि योजना चल रही है। मगर डिमांड कम है। इसे दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।