{"_id":"69664944fc2b5b04680d5389","slug":"49-new-villages-were-included-in-the-sahiya-police-station-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-128210-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: साहिया पुलिस चौकी में शामिल हुए 49 नए गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: साहिया पुलिस चौकी में शामिल हुए 49 नए गांव
विज्ञापन
- राजस्व पुलिस से रेग्युलर पुलिस को किए गए स्थानांतरित
- साहिया चौकी के अधिकार क्षेत्र वाले गांवों की संख्या हुई 59
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। क्षेत्र के 49 गांवों को राजस्व पुलिस से हटाकर रेग्युलर पुलिस के अधीन किया गया है। इस संबंध में शासनादेश जारी हो गया है। अब ये सभी गांव साहिया पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में आएंगे। नए गांव जुड़ जाने से साहिया चौकी के अधिकार क्षेत्र वाले गांवों की संख्या 59 हो गई है। इससे पहले क्षेत्र के गांवों की सुरक्षा व्यवस्था राजस्व पुलिस के जिम्मे थी। वर्ष 2022 में स्थानीय लोगों की मांग पर साहिया में पुलिस चौकी की स्थापना करते हुए क्षेत्र के 10 गांवों को चौकी के अधीन किया गया था। शासनादेश में 49 और गांवों को पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में दे दिया गया है। स्थानीय निवासी मोहनलाल शर्मा, बलबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, भीमदत्त ने बताया कि गांवों को रेग्युलर पुलिस को सौंप दिए जाने से सुरक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा।
-- -- --
रेग्युलर पुलिस को सौंपे गए गांवों की सूची
भंजरा, उभरौ, सुरयो, देऊ, मंडोली, चंदौ, खोई, आरा, टिमरा, मल्हौ, सैंज, दिलो, टिपौ, केसौ, सुपौ, खराया, घराना-जिसयो, खमरौली-चिभौ, कनबुआ, ककाड़ी, अलसी, सकनी, मलेथा, गोथान जोशी, हमरौ, ललौ, बसाया, गड़ेता, बड़नू, दातनू, मसराड़, समाल्टा-दधोली, पाटा-समाल्टा, फटयो, इछला, बमराड़, जूसौ - बाकरौ, थैत्यो, डामटा, पानुवा, रताड़, बजौ, बुढ़ौला, खोक्टा मरल्हौ, डांगुरा, कुन्ना सैली, टिपराड़, सवाई, दाऊ सैली।