फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   48 hours before the polling section 144 applied in Dehradun

मतदान से 48 घंटे पहले देहरादून में धारा 144 लागू

Mon, 13 Feb 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Feb 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
48 hours before the polling section 144 applied in Dehradun
तैनात पुलिस - फोटो : file photo

मतदान से 48 घंटे पूर्व 13 फरवरी की शाम पांच बजे से जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू की गई। जो कि 16 फरवरी मध्य रात्रि तक लागू रहेगी।

विज्ञापन


इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी, बीमार और बुजुर्गों के अलावा कोई व्यक्ति लाठी-डंडा लेकर नहीं चल सकेगा। इतना ही नहीं एक जगह पर ईंट, पत्थर भी एकत्रित नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने निर्देश दिए कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या उससे अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे। यह प्रतिबंध विद्यालयों, रेलवे स्टेशन, बस स्टाप, सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यालय पर लागू नहीं होंगे। कोई भी व्यक्ति, वर्ग, समुदाय एवं दल ऐसा कार्य नहीं करेगा जिससे विभिन्न समुदाय की भावना भड़के।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति ईंट, पत्थर, सोडा वाटर की बोतलें एवं अन्य किसी विस्फोटक पदार्थ को जनपद की सीमा में एकत्रित नहीं करेंगे।

ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों, बीमार, बुजुर्गों के अलावा कोई व्यक्ति लाठी लेकर नहीं चलेगा। किसी भी व्यक्ति, समुदाय, दल की ओर से मंदिरों, मस्जिदों, गिरजाघरों, गुरुद्वारों में राजनीतिक भाषण, पोस्टर, संगीत समेत चुनाव प्रचार सामग्री का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed