फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   47 people including Leader of Opposition arrested

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बांध प्रभावितों के समर्थन में दी गिरफ्तारी

Tue, 05 Oct 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
47 people including Leader of Opposition arrested
वेरिकेड लांघने का प्रयास करते नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के समर्थक। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। लोहारी गांव के बांध प्रभावितों का धरना जबरन समाप्त कराए जाने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ सोमवार को लखवाड़ ब्यासी परियोजना की ओर कूच किया। उन्हें रोकने के लिए बाड़वाला में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। परियोजना क्षेत्र तक न जाने देने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत 47 लोगों ने गिरफ्तारियां दी। इस दौरान पुलिस बल और समर्थकों के बीच धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन

सभी गिरफ्तार लोगों को देहरादून पुलिस ले जाया गया। जहां सभी को निजी मुचकलों पर रिहा कर दिया गया। दोपहर करीब 12 बजे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने परियोजना क्षेत्र के लिए कूच किया। उनके साथ सैकड़ों समर्थक थे। बाड़वाला में उन्हें रोकने के लिए पहले ही कई थानों की फोर्स लगाई गई थी। यहां पर पुलिस ने बैरिकेट लगाया हुआ था। प्रीतम सिंह और उनके समर्थक बैरिकेट को हटाकर आगे बढ़ गए। जिस पर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष और समर्थक पैदल ही आगे बढ़ गई। डुमेेट गांव के पास पुलिस बल ने उन्हें फिर से रोक लिया। जिस पर वे सड़क पर ही धरने पर बैठक गए। समर्थकों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। करीब तीन घंटे चले धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके समर्थन में समर्थकों ने भी गिरफ्तारियां दी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बांध प्रभावितों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय किशोर, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, संजय पालीवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष पवनलाल चंद, प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह, विजय सास्वत, चमन सिंह, अभिषेक सिंह, अजय नेगी, उमादत्त जोशी, हरीश राजगुरु, रिंकु कन्नौजिया आदि थे।

विरोध में सड़क पर ही धरने पर समर्थकों के साथ बैठे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह।

विरोध में सड़क पर ही धरने पर समर्थकों के साथ बैठे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed