{"_id":"5ce06941bdec22077b458772","slug":"41558210881-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से नाली में तब्दील हो गया गोविंदगढ़ का नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से नाली में तब्दील हो गया गोविंदगढ़ का नाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय के नेतृत्व में नगर निगम की टीम शनिवार को गोविंदगढ़ पहुंची। यहां 30 फिट चौड़ा नाला पांच फिट की छोटी नाली में तब्दील दिखा और नाले में सीवर, गोबर और मलबा भी भरा था। यह नजारा देख मेयर का पारा हाई हो गया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द अतिक्रमण तोड़ने के साथ ही बरसात से पहले नाले की सफाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण ही नाला चोक रहता है। इसकी वजह से बरसात में छोटी बिंदाल का पानी घरों में घुस जाता है। कई डेयरियों का गोबर सीधे नाले में गिर रहा है। इसके अलावा कुछ लोगों ने घरों के सीवर सीधे नाले में खोल दिए हैं और घरों का कचरा भी नाले में डालते हैं। इस पर मेयर गामा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब आप ही लोग नाले में अतिक्रमण कर गंदगी डालेंगे तो नाला चोक ही होगा। उन्होंने अधिकारियों को टीम गठित कर नाले पर किए गए अतिक्रमण चिह्नित कर ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए। निरीक्षण में कैंट विधायक हरबंस कपूर, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
धस्माना भी पहुंचे मौके पर
मेयर के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पिछले वर्ष गोविंदगढ़ स्थित राजीव नगर में नाला चोक होने के चलते करीब 200 घरों में गंदा पानी भर गया था। स्नेहा दून एकेडमी की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने इसके लिए कैंट विधायक को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि कैंट विधायक ने दो नालों को मिलवाकर एक कर दिया। इसके चलते पानी की निकासी प्रभावित हुई। इस मामले को लेकर उन्होंने बीते शुक्रवार को मेयर सुनील उनियाल गामा से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने गोविंदगढ़ बड़ा नाला का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
कूड़ा फेंकने और थूकने पर 25 का चालान
देहरादून। नगर निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान के तहत शनिवार को कूड़ा फेंकने और थूकने पर 25 लोगों का चालान कर 5800 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा 20 ट्रॉली कूड़ा भी उठाया गया। अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी ने बताया कि टीम ने शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नाला के अतिक्रमण पर आज चलेगी जेसीबी
मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि डेयरी संचालक नाले में गोबर बहा रहे हैं। इतना ही नहीं नाले का रुख भी मोड़ा गया है। इस बाबत अधिकारियों को रविवार को गोविंदगढ़ बड़े नाले पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।