फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   13 डेयरी संचालकों पर 25000 रुपये का जुर्माना

13 डेयरी संचालकों पर 25000 रुपये का जुर्माना

Tue, 01 Jan 2019 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
13 डेयरी संचालकों पर 25000 रुपये का जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजधानी के विभिन्न इलाकों में अनाधिकृत तरीके से संचालित डेयरियों के खिलाफ अभियान में 13 डेयरी संचालकों पर 25000 रुपये जुर्माना लगाया गया। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी की अगुवाई में नगर निगम की टीम ने कांवली रोड व राजा रोड जैसे इलाकों में अभियान चलाया।

मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जोशी ने बताया कि अभियान के दौरान 13 डेयरियां बगैर पंजीकरण नगर निगम क्षेत्र में संचालित मिली थीं। इन डेयरी संचालकों द्वारा बड़े पैमाने पर गोबर व गंदगी सड़कों व नालियों में फेंकने की बात सामने आई। डॉ. जोशी के अनुसार सभी डेयरी संचालकों को डेयरी का पंजीकरण कराने की हिदायत दी गई है। बता दें, राजधानी में लगभग 300 से अधिक डेयरियां संचालित हैं। इनमें अधिकतर का पंजीकरण नहीं है। इन डेयरियों की वजह से शहर में गंदगी भी फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed