{"_id":"5c1aadf2bdec2257057f2785","slug":"41545252338-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्वस्थ भारत यात्रा’ 12 जनवरी को पहुंचेगी दून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘स्वस्थ भारत यात्रा’ 12 जनवरी को पहुंचेगी दून
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
‘स्वस्थ भारत यात्रा’ को लेकर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बुधवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी मुरुगेशन ने कहा कि महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘स्वस्थ भारत यात्रा’ 12 जनवरी को देहरादून पहुंचेगी।
इसके स्वागत की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा, यातायात पुलिस, नगर निगम, नगर पालिकाओं, स्वास्थ्य, खेल, शिक्षा विभाग समेत तमाम संबंधित विभागों के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अभिहित अधिकारी गणेश कंडवाल ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से ‘स्वस्थ भारत यात्रा’ का शुभारंभ 16 अक्तूबर को जम्मू कश्मीर के लेह से किया गया था। इसका समापन 27 जनवरी को नई दिल्ली में होगा। इस दौरान यात्रा के विभिन्न शहरों से गुजरते समय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ‘स्वस्थ भारत यात्रा नौ जनवरी को सेलाकुई पहुंचेगी। यहां 10 और 11 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 12 जनवरी को देहरादून के पवेलियन मैदान में कार्यक्रम का आयोजन होगा। यात्रा 13 जनवरी को ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करेगी। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश मंमगाई, अपर जिला चिकित्साधिकारी डॉ. दयाल शरण, सीओ यातायात राकेश देवली समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।