फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पदोन्नति में अनदेखी का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

पदोन्नति में अनदेखी का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

Tue, 16 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
पदोन्नति में अनदेखी का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड वन विकास निगम अनुसूचित जाति इंप्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रबंधन पर पदोन्नति नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। प्रांतीय अध्यक्ष शीशपाल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वन विकास निगम में सहायक लेखा प्रबंधक के 17 पद रिक्त थे। इनमें 17 पदों के सापेक्ष 35 सहायक लेखा प्रबंधकों को पदोन्नति दे दी गई। इसके बाद आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों ने अदालत की शरण ली थी। सुनवाई के बाद अदालत ने पदोन्नति आदेश निरस्त करते हुए प्रबंधक निदेशक को अहर्ता रखने वाले कर्मचारियों को पदोन्नति और डीपीसी करा कर नए सिरे से पदोन्नति सूची जारी करने के लिए आदेशित किया था। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों को 28 साल बाद भी पदोन्नति नहीं दी जा रही है। वक्ताओं ने पदोन्नति में निष्पक्षता नहीं बरतने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष शीशपाल, उपाध्यक्ष रामकुमार, महासचिव कृपाल सिंह, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, कलीराम, आत्माराम, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed