फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पशुपालन में भी रोजगार के बेहतर अवसर : भोले महाराज

पशुपालन में भी रोजगार के बेहतर अवसर : भोले महाराज

Mon, 15 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पशुपालन में भी रोजगार के बेहतर अवसर : भोले महाराज
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राज्य सरकार व हंस फाउंडेशन के सहयोग और प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन (पीडीएफए) की ओर से परेड मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पशु एवं कृषि मेले का समापन रविवार को हो गया। समापन मौके पर हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज व माता मंगला समेत कई अतिथि शामिल हुए।
इस मौके पर हंस फाउंडेशन संस्थापक भोले महाराज ने पीडीएफ ए की पहल की सराहना की। भोले महाराज ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से राज्य में खेतीबाड़ी को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा पशुपालन में भी रोजगार के बेहतर अवसर सृजित किए जा सकेेंगे। उन्होंने भविष्य में इस तरह के आयोजनों में संस्था की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा कई उत्कृष्ट किसानोें को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समापन मौके पर आजीविका विभाग के संजय सक्सेना, देवेंद्र सिंह नेगी, विक्रम सिंह, जसबीर सिंह, राजकुमार, जयप्रकाश थपलियाल, विजयपाल सिंह रावत, विमल चौहान, सुबोध कुमार, धीरज देवराड़ी, मनीष नवानी, नीरज ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन उन्नतशील किसानों का हुआ सम्मान
वेदपाल सिंह, शिव कुमार थापा, अनुज गर्ग, सुरेंद्र सिंह नेगी, अखिलेश शर्मा, अरविंद मलिक, शेर सिंह रावत, गमाल सिंह रावत, अंकित मलिक, राज लूथरा, अंकुर बड़ोला, मधुकांत, शक्ति सिंह, सुनील शर्मा, अखिलेश चौहान, नवनीत चौधरी, नरेश रतूड़ी, सत्यपाल मलिक व दिनेश चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed