फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आरपार की लड़ाई को महासंघ ने बनाई रणनीति

आरपार की लड़ाई को महासंघ ने बनाई रणनीति

Wed, 15 Aug 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
आरपार की लड़ाई को महासंघ ने बनाई रणनीति
आरपार की लड़ाई को महासंघ ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक गांधी रोड स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। महासंघ प्रदेश अध्यक्ष संतोष रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में 17 अगस्त को प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल पर चर्चा करने के साथ ही तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने सरकार व शासन पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।
इस मौके पर महासंघ अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि तीन मई को मुख्य सचिव को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री ने भी 15 मई को महासंघ के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की थी लेकिन वार्ता का कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकल पाया था। परिणामस्वरूप प्रदेश के सभी जिलों के कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन करना पड़ा था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 17 अगस्त को कर्मचारी समस्याओं के लिए जो प्रदेश रैली आयोजित की जा रही है उसमें महासंघ प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि रैली में जल संस्थान के कर्मचारी संगठन के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी निगम कर्मचारी के बैनर तले करेंगे। महासचिव रवि पचौरी ने कहा कि 80 हजार कर्मचारियों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी ने कहा कि विकास प्राधिकरणों के कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश की तरह पेंशन दी जाए। उपाध्यक्ष हरदेव सिंह रावत, रमेश नेगी, गुरमीत सिंह, उप महामंत्री श्रीकृष्ण, उप महामंत्री ललित शर्मा, रवींद्र, रमेश बिंजोला, अजय कांत शर्मा, एसपी राणाकोटी, श्रीकृष्ण रतूड़ी, अभिनंदन कुमार, सुदेश राणा, ललित शर्मा, दिलीप राय सिंह समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed