{"_id":"5b4d01494f1c1b58488b5337","slug":"41531773257-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे के तीन आईटीआई में मुफ्त पढ़ाई और हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे के तीन आईटीआई में मुफ्त पढ़ाई और हॉस्टल
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। एससी, एसटी, ओबीसी, सामान्य वर्ग के गरीब मेधावी छात्रों को सूबे के तीन आईटीआई में मुफ्त पढ़ाई और हॉस्टल की सुविधा मिलेगी। ये सभी आईटीआई समाज कल्याण विभाग के अधीन हैं। इनमें तकनीकी शिक्षा विभाग ही सीटें आवंटित करेगा। इनमें से दो आईटीआई ऐसे हैं, जिनमें केवल एससी कैटेगरी के छात्रों के ही दाखिले होंगे।
समाज कल्याण विभाग के अधीन तीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) संचालित होते हैं। इनमें से आईटीआई मालधन चौड़ रामनगर और आईटीआई बागेश्वर में केवल अनुसूचित जाति के छात्रों को फ्री दाखिला दिया जाता है। अब इन आईटीआई के छात्रों को बिजली-पानी की सुविधा भी मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा हॉस्टल में रहने का भी कोई शुल्क नहीं लगेगा। तीसरे आईटीआई पाइंस नैनीताल में एससी, एसटी, ओबीसी, सामान्य वर्ग के गरीब मेधावी छात्रों को दाखिला मिलेगा। इन छात्रों से भी हॉस्टल, बिजली-पानी और शिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा।
कल से भरें आईटीआई के लिए च्वाइस
सूबे के आईटीआई की 4600 सीटों पर दाखिले के लिए 18 जुलाई से पहले चरण की काउंसिलिंग शुरू होगी। सभी सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए 22 जुलाई तक पंजीकरण और च्वाइस भर सकते हैं। इसके बाद 23 जुलाई को सीट आवंटन होगा। 24 से 30 जुलाई तक एडमिशन होंगे। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग में हिस्सा लेने के लिए वेबसाइट www.ukiti.nic.in पर लॉगइन करें।