फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आश्वासन पर हैड ड्रिलर का आमरण अनशन खत्म

आश्वासन पर हैड ड्रिलर का आमरण अनशन खत्म

Fri, 27 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
आश्वासन पर हैड ड्रिलर का आमरण अनशन खत्म
आश्वासन पर हेड ड्रिलर का आमरण अनशन खत्म
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
29 साल से वेतन का निर्धारण न होने से परेशान यांत्रिक शाखा उत्तराखंड पेयजल निगम में कार्यरत हैड ड्रिलर के आमरण अनशन करने के बाद आखिरकार अधिकारी नींद से जाग ही गए। प्रबंधन से मिले आश्वासन पर हेड ड्रिलर आत्माराम ने बृहस्पतिवार को आमरण अनशन खत्म कर दिया है।
यूनियन के जिला सचिव प्रीतम सिंह सूदन के बताया कि बुधवार को आत्माराम के अनशन पर बैठने के बाद वेतन निर्धारण को लेकर प्रबंधन निदेशक और मुख्य अभियंता के साथ वार्ता की गई, जिसमें प्रबंधन ने वेतन निर्धारण में हुई त्रुटि के निस्तारण के आदेश दिए। इसके बाद आत्माराम ने आमरण अनशन खत्म कर दिया। इस दौरान विजय सिंह राणा, अशोक कुमार, उदय वीर, विशेष कुमार, बिजेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह सूदन, बसंत बल्लभ कांडपाल, पीतांबर दत्त लोहनी, आनंद सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि पेयजल निगम में सन् 1989 से आत्माराम हैड ड्रिलर के पद कार्यरत हैं। इन 29 साल में कई बार गुहार लगाने के बावजूद अधिकारियों ने उनके वेतन का निर्धारण नहीं किया था। कहीं सुनवाई न होने से त्रस्त और आर्थिक परेशानियों से ग्रस्त कर्मचारी ने बुधवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया था। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता ये उठाया था। जिस पर जागे अधिकारियों ने जल्द मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed