फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नेशनल में मेडल जीता तो फ्री मिलेगी डिग्री

नेशनल में मेडल जीता तो फ्री मिलेगी डिग्री

Fri, 22 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
नेशनल में मेडल जीता तो फ्री मिलेगी डिग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को अब निशुल्क उच्च शिक्षा मिलेगी। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए उन्हें फीस नहीं भरनी होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने खिलाड़ियों को मुफ्त शिक्षा देने की पहल की है, जिसका अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
मेहनत के दम पर देश-विदेश में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए यूजीसी ने यह विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत विश्वविद्यालयों से ऐसे छात्र-छात्राओं की सूची मांगी गई है। यूजीसी इन छात्र-छात्राओं को मुफ्त शिक्षा देगा। आयोग सीधे महाविद्यालय और विवि को छात्र की फीस का भुगतान करेगा, जिसके लिए उन्हें छात्र-छात्रा के पूरे ब्योरे के साथ आवेदन करना होगा। इस वर्ष सितंबर तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को फीस माफी का लाभ मिलेगा। इसके लिए आयोग की ओर से सभी विवि को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

--
सरकार के इस निर्णय से खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग के लिए खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्द्धा बढ़ेगी, जिससे बेहतर खिलाड़ी निकलकर सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरविंद पांडेय, खेल मंत्री, उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed