{"_id":"64c42267f76cfaee1e088dda","slug":"3815-seats-in-dav-college-registration-only-2718-dehradun-news-c-5-drn1037-211115-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डीएवी कॉलेज में 3815 सीटें, पंजीकरण सिर्फ 2718","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डीएवी कॉलेज में 3815 सीटें, पंजीकरण सिर्फ 2718
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रों में स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कॉलेज ने पंजीकरण कर चुके छात्रों की सूची भी जारी कर दी है। कॉलेज में 3815 सीटें हैं, लेकिन इस बार सिर्फ 2718 पंजीकरण पूरे हुए हैं। यानि करीब 30 फीसदी सीट खाली रह गई हैं। ऐसे में इस बार बिना मेरिट ही दाखिले होगे, लेकिन फिर भी कॉलेज द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो केआर जैन ने बताया कि कॉलेज में 3178 छात्रों ने यूजी में प्रवेश के लिए दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन इनमें से 2718 छात्रों ने पंजीकण की फीस और दस्तावेज जमा किए हैं। अन्य छात्रों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। ऐसे में 2718 छात्र दाखिले के लिए तैयार हैं। कॉलेज में अभी 30 फीसदी सीट खाली हैं। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों के दाखिले हो जाएंगे। हालांकि सीट खाली रहने से मेरिट लिस्ट का कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि खाली सीट भरने के लिए वह गढ़वाल विवि से 12वीं की मेरिट के आधार पर दाखिले की अनुमति देने की गुहार लगाएंगे।
12वीं की मेरिट के आधार पर दाखिले का भेजा जाएगा प्रस्ताव
केआर जैन ने बताया कि कॉलेज में 29 और 30 अगस्त को दो दिन के लिए करेक्शन की तारीख दी जा रही है। इस दौरान छात्र फॉर्म में त्रुटि सुधार करने के साथ ही फीस और दस्तावेज भी जमा कर सकते हैं। इसके बाद मैपिंग के हिसाब से मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी और एक अगस्त से छात्रों के दाखिले किए जाएंगे। 15 अगस्त तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कॉलेज में इन दिनों यूजी के चौथे, छठे और पीजी के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। यूजी और पीजी के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं। बीकॉम की आंतरिक परीक्षाएं भी 31 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। ऐसे में छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कॉलेज प्रशासन तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
डीबीएस की आंतरिक परीक्षाएं चार से
डीबीएस कॉलेज में बीए, बीएसई के दूसरे सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षाएं चार अगस्त से शुरू होंगी। बीएसई की परीक्षा सुबह 11 से 12 बजे तक, जबकि बीए की दोपहर एक से दो बजे तक होंगी।