{"_id":"fb6054c7006f586ddf720995f3c7a801","slug":"37-new-panchayat-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी दून में 37 नई पंचायतें घोषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी दून में 37 नई पंचायतें घोषित
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 Dec 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतों के वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर नया परिसीमन कराए जाने के हाईकोर्ट फैसले के बाद ग्राम पंचायतों का परिसीमन कर लिया गया है। जिसमें देहरादून जनपद में 37 नई ग्राम पंचायतें घोषित की गई हैं।
विज्ञापन
इसमें चकराता में 12, रायपुर में चार, विकासनगर में 11, सहसपुर में चार, कालसी में नौ और डोईवाला में सात नई ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान के मुताबिक नई पंचायतों के परिसीमन के लिए सात से नौ दिसंबर तक आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन
जबकि दस और ग्यारह दिसंबर को इन आपत्तियों पर सुनवाई होगी। इसके बाद 12 दिसंबर को नई सीटों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। नई ग्राम पंचायतें पहाड़ी क्षेत्रों में तीन सौ से अधिक और मैदानी क्षेत्रों में एक हजार से अधिक की जनसंख्या पर घोषित की गई हैं। इन पर आपत्तियां विकास भवन में डीपीआरओ कार्यालय, डीएम कार्यालय और ब्लॉक कार्यालयों में दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत चकराता की नई ग्राम पंचायतें
कांडा, कुनवा, सुनीर, सारनी, थणता, डूंगरी, चांगोई, पटूयूट, समोग, मोहना, वाणाधार, मानुवा
क्षेत्र पंचायत रायपुर
मंगलुवाला, चंद्रबनीखालसा, सिमियारी, हरिपुर
क्षेत्र पंचायत विकासनगर
कुल्हाल
क्षेत्र पंचायत सहसपुर
घंघोड़ा, बडोवाला, विरसनी, नाहड
क्षेत्र पंचायत कालसी
व्यासभूड, दिलऊ, बोहा, जखनऊ बिस्तऊ, टुगरा, सैंज, अतलेऊ, ककाडी
क्षेत्र पंचायत डोईवाला
नागल बुलंदावाला, डैशवाला, खैरीकला, लिस्ट्राबाद,भंगलाना, संगतियावाला व जोगीवाला माफी
क्षेत्र और जिला पंचायत सीटें के परिसीमन को कार्यक्रम घोषित
मुख्य विकास अधिकारी ज्योति नीरज खैरवाल ने कहा कि क्षेत्र एवं जिला पंचायत के पुनर्गठन एवं परिसीमन को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
इसके तहत 24 से 27 दिसंबर तक क्षेत्र और जिला पंचायत के परिसीमन के लिए प्रस्तावों की तैयारी, 28 दिसंबर को निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम प्रकाशन, 30 दिसंबर को प्रस्तावों पर आपत्तियां, 31 दिसंबर से एक जनवरी तक आपत्तियों का निस्तारण कर तीन जनवरी को क्षेत्र और जिला पंचायत की सूचियां निदेशालय को उपलब्ध कराई जाएगी।