फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   358th Prakash Parv of Shri Guru Gobind Singh was celebrated

Dehradun News: श्री गुरु गोबिंद सिंह का 358वां प्रकाश पर्व मनाया गया

Tue, 07 Jan 2025 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
358th Prakash Parv of Shri Guru Gobind Singh was celebrated
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार की ओर से गुरुद्वारा रेसकोर्स में साध संगत के सहयोग से श्री गुरु गोविंद सिंह का 358 वां पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा और कथा-कीर्तन के साथ मनाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या संगत ने गुरु महाराज को मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया।प्रातः श्री सुखमनी साहिब एवं नितनेम, शबद चैकी एवं अरदास के पश्चात कुलविंदर सिंह माहल, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर वालों ने आसा दी वार का शब्द ‘तही प्रकाश हमारा भयो पटना शहर वीखे भव लयो’ का गायन कर संगत को निहाल किया। हजूरी रागी गुरदियाल सिंह, हजूरी रागी हरदयाल सिंह, वहीं काका तेजस्वीर सिंह, जसकरण, हजूरी रागी बच्ची चरणजीत सिंह, परमसुख कौर व इशमीत कौर ने भी शबद गाकर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर हैंड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रेस कोर्स के रागी रूसतम सिंह ने शबद राजन के राजा महाराजन के महाराजा का गायन किया। भाजपा के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपियाल, भाजपा नेता नेहा जोशी, आशोक वर्मा व जोत सिंह बिष्ट ने मत्था टेक आशीर्वाद लिया। वहीं सरदार देविंदर सिंह मान ने गुरु घर से सरोपा भेंट किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश अध्यक्ष करन महरा, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल, पूर्व विधायक राजकुमार, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देहराखास में धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्वदेहरादून। टीएचडीसी कॉलोनी देहराखास में गुरुद्वारा श्री गुरु हरिराय साहिब सातवीं पातशाही में संगत ने श्री गुर गोविंद सिंह का 358 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीं श्री सुखमनी साहिब सेवा समिति स्त्री सत्संग के सदस्यों ने गुरबाणी कीर्तन व वाहेगुरु का सिमरन किया। रागी इंदर जीत सिंह और मंजीत सिंह ने शबद गाकर संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर प्रधान एचएस कालड़ा, निवर्तमान पार्षद आलोक कुमार, नितिन रावत, परवीन मल्होत्रा, कुलदीप सिंह, विजय खुराना, नरेश सिंह खालसा, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed