फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   34 lakhs grabbed in the name of selling land

जमीन बेचने के नाम पर हड़पे 34 लाख

Wed, 30 Jun 2021 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
34 lakhs grabbed in the name of selling land
देहरादून। जमीन बेचने के नाम पर 34 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। व्यक्ति को दो जगहों पर जमीन दिखाई गई थी, लेकिन न जमीन दी और न ही उनके पैसे वापस किए। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आदेश कुमार आईआरबी द्वितीय हरिद्वार में तैनात हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में सुनील कोटनाला निवासी मोहनपुर, प्रेमनगर से संपर्क किया था। सुनील कोटनाला ने उन्हें उमंग विहार ब्राह्मणवाला और बाला जी एनक्लेव शिमला बाईपास रोड बड़ोवाला में जमीन दिखाई थी। बेचने का सौदा भी हो गया था। रजिस्ट्री कराने के नाम पर कोटनाला को कई बार में चेक से कुल 34 लाख रुपये दिए गए, लेकिन काफी समय बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। इस पर आदेश कुमार ने अपने रुपये वापस मांगे तो कोटनाला मुकर गया। आरोप है आदेश को धमकियां भी दीं। पटेलनगर पुलिस के अनुुसार आरोपी सुनील कोटनाला के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed