फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लखनऊ ने जीता गोल्ड कप का उद्घाटन मुकाबला

लखनऊ ने जीता गोल्ड कप का उद्घाटन मुकाबला

Sat, 18 May 2019 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ ने जीता गोल्ड कप का उद्घाटन मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गोल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में शुक्रवार को एलडीए लखनऊ ने एफसीआई दिल्ली को 40 रनों से शिकस्त देकर शानदार जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में आयकर की टीम ने आर्मी स्पोर्ट्स बोर्ड को सात विकेट से हराया।
रेंजर्स मैदान पर शुक्रवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट खोकर 385 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपनर शिवम बंसल ने 61 गेंदों में 100, राहुल रावत ने 74, फैज अहमद ने 67, प्रियांशु श्रीवास्तव ने 59 और बादल सिंह ने 43 रनों की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी एफसीआई की टीम नौ विकेट खोकर 345 रन ही बना सकी। मनीष सहरावत ने 33 गेंदों में ताबड़तोड़ 76, ऋषि धवन ने 68, नितिन सैनी ने 54, राजेंद्र बिष्ट ने 34 और चेतन शर्मा ने 30 रन बनाए। लखनऊ के प्रियांशुु ने तीन और जमशेद व जीशान ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

तनुष क्रिकेट एकेडमी मैदान में इनकम टैक्स स्पोर्ट्स बोर्ड की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवर में छह विकेट खोकर 316 रन बनाए। वैभव रावल ने 114 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा राहुल तेवतिया ने 60 और राहुल यादव ने 59 रनों की पारी खेली। आर्मी स्पोर्ट्स बोर्ड के सुमित सिंह ने चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्मी स्पोर्ट्स बोर्ड की टीम 44.1 ओवर में 309 रनों पर ढेर हो गई। नकुल वर्मा ने 81 गेंदों में 117 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा शिवम तिवारी ने 70, अमित पचारा ने 33 और सचिन शिंदे ने 22 रन बनाए। आयकर के राहुल यादव ने चार और अनिकेत चौधरी ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed