फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: देहरादून जिले में 61 फीसदी हुआ मतदान

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: देहरादून जिले में 61 फीसदी हुआ मतदान

Sat, 13 Apr 2019 09:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: देहरादून जिले में 61 फीसदी हुआ मतदान
फाइल फोटो

देहरादून

विज्ञापन


देश में बृहस्पतिवार को संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में देहरादून जिले में 61.21 फीसदी मतदान हुआ। जिले में 14,27,640 मतदाताओं में से 8,73,870 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान को लेकर पुरुषों की तुुलना में महिलाएं आगे रहीं। कुल पुरुष मतदाताओं में से महज 59.29 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। जबकि इससे उलट जिले में कुल महिला मतदाताओं में से 63.38 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 70.41 फीसदी मतदान हुआ। जबकि धर्मपुर क्षेत्र में सबसे कम 55.31 फीसदी मतदान हुआ। चकराता में 59.74 फीसदी मतदान हुआ। विकासनगर में 69.68 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। रायपुर में 58.72 फीसदी मतदान हुआ। राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में 57.08 प्रतिशत, देहरादून कैंट में 56.75 फीसदी, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 58.76 फीसदी, डोईवाला में 66.23 और ऋषिकेश विधानसभा में कुल 61.12 फीसदी मतदान हुआ। आंकड़ों के अनुसार जिले में 62 थर्ड जेेंडर मतदाताओं में से मात्र 12 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रायपुर क्षेत्र में 13 थर्ड जेंडर मतदाता थे। लेकिन उनमें से किसी ने भी मतदान नहीं किया।

विज्ञापन


दस में से नौ विधानसभाओं में महिलाओं का मत प्रतिशत आगे
आंकड़ों पर नजर डालें तो चकराता विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर शेष अन्य नौ विधानसभाओं में वोट डालने में महिलाएं, पुरुष मतदाताओं से आगे रही। चकराता में जहां 60.44 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया। वहीं महिलाओं का मत प्रतिशत 58.90 रहा। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में 68.20 पुरुष व 71.34 महिलाओं ने वोट डाले। सहसपुर में 68.52 पुरुष व 72.45 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। धर्मपुर में 53.40 व 57.60 फीसदी, रायपुर में 56.08 व 61.68 फीसदी, राजपुर विधानसभा क्षेत्र में 56.71 व 57.51 फीसदी, देहरादून कैंट में 54.74 पुरुषों और 59.04 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। मसूरी में पुरुष-महिला का मतदान प्रतिशत 57.01 व 60.74 फीसदी रहा, डोईवाला में 63.45 व 69.19 फीसदी मतदान हुआ। ऋषिकेश में 58.01 फीसदी पुरुष व 64.55 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के आईने में देहरादून जिले का मतदान
विधानसभा क्षेत्र कुल पुरुष कुल महिला पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल योग प्रतिशत पुरुष प्रतिशत महिला कुल प्रतिशत योग
चकराता 55855 46594 33761 27443 61204 60.44 58.90 59.74
विकासनगर 57954 51997 39524 37096 76621 68.20 71.34 69.68
सहसपुर 82213 75896 56332 54989 111323 68.52 72.45 70.41
धर्मपुर 107208 89360 57251 51467 108721 53.40 57.60 55.31
रायपुर 90143 80653 50552 49747 100299 56.08 61.68 58.72
राजपुूर रोड 62969 56009 35707 32209 67919 56.71 57.51 57.08
देहरादून कैंट 69914 61357 38270 36227 74497 54.74 59.04 56.75
मसूरी 68893 61147 39274 37147 76418 57.01 60.74 58.76
डोईवाला 77939 73541 49449 50881 100330 63.45 69.19 66.23
ऋषिकेश 82827 73111 48050 48486 96538 58.01 64.55 61.12
-----------------------------------------------------------------------------------------
कुल योग 755913- 671665 448170 425688 873870 59.29 63.38 61.21

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed