फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   होली के समय करें हर्बल रंगों का प्रयोग

होली के समय करें हर्बल रंगों का प्रयोग

Thu, 21 Mar 2019 12:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
होली के समय करें हर्बल रंगों का प्रयोग
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। होली पर केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल न करें। यह रंग न केवल आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं बल्कि बालों और आंखों के लिए भी नुकसानदायक है। ऐसे में हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करें।
कोरेनेशन अस्पताल के त्वचा विशेषज्ञ डॉ. अनिल आर्य ने बताया कि सिंथेटिक और केमिकल युक्त रंगों की बजाय प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। यह रंग त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते। इसके अलावा एक बार पानी से धोने पर भी यह आसानी से साफ हो जाते हैं। जबकि सिंथेटिक और केमिकल युक्त रंग त्वचा को बेजान और रूखा बना देते हैं। इससे पिंपलस, खुजली, जलन आदि की समस्या भी बढ़ जाती है। कई बार रंग उतारते समय त्वचा भी छिल जाती है। ऐसे में तुरंत त्वचा विशेषज्ञ से मिलें।
विज्ञापन


होली खेलते समय स्किन पर लगाएं तेल
होली खेलने से पहले त्वचा पर सरसों या नारियल का तेल लगा लें। रासायनिक रंगों में लेड, मरकरी आदि केमिकल होते हैं। ये केमिकल त्वचा को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। खासतौर से बैंगनी, हरा और काला रंग सबसे ज्यादा हानिकारक होते हैं। इसलिए हर्बल गुलाल या टैसू के फूलों के रंग से होली खेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा में न उड़ाए रंग
डाक्टरों की मानें तो हवा में रंग उड़ाना आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है। रंग और गुलाल में ऐसे केमिकल होते हैं जिनसे आंखों में पानी आने लगता है और आंखें लाल हो जाती हैं। केमिकल आंखों की रोशनी को भी नुकसान पहुंचाता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया कि गर्भवती महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। जिसकी वजह से इनमें बीमारी और संक्रमण बढ़ सकते हैं। ऐसे में केमिकल युक्त रंगों से गर्भवती महिलाओं को बचना चाहिए।

ऐसे छुड़ाएं बालों व त्वचा से रंग
- होली खेलने से पहले त्वचा पर मॉयश्चर क्रीम या लोशन लगाएं।
-गर्म के बजाय ठंडे पानी से रंग हटाएं।
-बालों पर शैंपू करने से करीब एक घंटा पहले दही या अंडे का सफेद हिस्सा लगाकर छोड़ दें।
-बालों पर नारियल का तेल लगाना भी फायदेमंद रहता है।
-गेहूं के आटे में तेल या नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इसे शरीर पर लगाने से रंग आसानी से उतर जाएगा।
-रंग हटाने के लिए बार-बार त्वचा और बाल न धोएं। ज्यादा रगड़ने से भी बचें।
-गर्दन या हाथों से रंग हटाने के लिए बेसन, दही और हल्दी का पेस्ट तैयार करें।
-गीला सिल्वर और गोल्डन रंग लगने पर तुरंत साफ पानी से धो दें।
-नाखूनों से रंग हटाने के लिए टूथपेस्ट लगाकर हल्का रगड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed