फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोक कलाकारों ने पेश की बहुरंगी लोक संस्कृति की झलक

लोक कलाकारों ने पेश की बहुरंगी लोक संस्कृति की झलक

Sat, 29 Dec 2018 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
लोक कलाकारों ने पेश की बहुरंगी लोक संस्कृति की झलक
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

यूनिवर्सल संस्कृति शोध नाट्य एकेडमी की ओर से आयोजित चार दिवसीय 16वें यूनिवर्सल रंग महोत्सव का आगाज शुक्रवार को नगर निगम के सभागार में हुआ। महोत्सव में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात, दिल्ली, असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक मध्यप्रदेश से लोक कलाकार पहुंचे हैं। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने भारत की बहुरंगी लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
नगर निगम के सभागार में आयोजित चार दिवसीय महोत्सव के पहले दिन असम के बिहू लोकनृत्य की धूम रही। इसके अलावा देशभर से जुटे कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। महोत्सव की संयोजक डॉ. राखी राजपूत ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य देश की संस्कृति से रूबरू कराने के साथ ही कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि भारत ऐतिहासिक, धार्मिक और संस्कृति की धरोहरों वाला देश है। एकेडमी के सचिव भाग सिंह नेगी ने संस्कृति बचाने के लिए कलाकारों का आह्वान किया। इस मौके पर अनुज राजपूत, डॉ. कुशल भट्टाचार्य, डॉ. उमा जया, लेखराज प्रमुख, अरुण सिंह, अंकुर पी. दास, राधा कृष्णा, शीतल सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने ‘बलिदान’ के मंचन से मोहा मन
महोत्सव के पहले दिन स्कूली बच्चों ने अनुज पंडित के निर्देशन में ‘बलिदान’ नाटक का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। नाटक के जरिए बच्चों ने देश के जवानों के बलिदान को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुर और ताल से जमाया रंग
महोत्सव में विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से महोत्सव में सुर और ताल से रंग जमाया। असम से पहुंचीं महिला कलाकारों ने लोक गीत की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। आंध्रप्रदेश की 15 वर्षीय रहिमा बेगम ने अपने नृत्य से समा बांधा। कार्यक्रम में लोक नृत्य, वाद्य संगीत, शास्त्रीय गायन और नृत्य भी सराहनीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed