फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता:धर्माणी

आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता:धर्माणी

Wed, 19 Dec 2018 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता:धर्माणी
घनसाली (टिहरी)। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में जुट जाने को कहा। कहा केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीति और रीति से जनता परेशान है। कार्यकर्ता गांव-गंाव जाकर लोगों को सरकार की जन विरोधी नीतियों की जानकारी दे।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदेश सह प्रभारी धर्माणी ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि केंद्र और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान जनता में कांग्रेस की लोकप्रियता बढ़ी है। जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देशभर में जीत का परचम लहराएगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पार्टी को ग्रामीण और बूथ स्तर से मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी, भीमलाल आर्य, विक्रम नेगी, जिलाध्यक्ष सूरज राणा, नरेंद्र डंगवाल, ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, ममता पंवार, लक्ष्मी जोशी, सूर्या प्रकाश रतूड़ी, पूरब सिंह, राजेश नेगी, प्रशांत जोशी, यशवंत गुसाईं, कमल सिंह रावत, गोविंद सिंह, अरुणोदय नेगी, उदय नेगी, भजन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed