{"_id":"5bde05fbbdec226947535685","slug":"31541277179-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड के आर्य ने बनाई इंडिया ग्रीन टीम में जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड के आर्य ने बनाई इंडिया ग्रीन टीम में जगह
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पहली बार बीसीसीआई की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले उत्तराखंड के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उत्तराखंड के युवा बल्लेबाज आर्य सेठी ने इंडिया ग्रीन टीम में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। आर्य ने विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में शानदार अर्धशतक जमाया था। इसके बाद उन्होंने वीनू माकंड ट्रॉफी में शानदार शतक जमाया। आर्य विजय हजारे ट्रॉफी की टीम में जगह बनाने वाली प्रदेश के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी थे। नीतीश कुमार रेड्डी की कप्तानी में चुनी गई इंडिया ग्रीन टीम में उन्हें जगह मिली है।