फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देश में बढ़ रहा वन क्षेत्रफल

देश में बढ़ रहा वन क्षेत्रफल

Thu, 13 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
देश में बढ़ रहा वन क्षेत्रफल
देश में बढ़ रहा वन क्षेत्रफल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। भारतीय वन सर्वेक्षण के हालिया शोध में यह बात सामने आई है कि देश के तमाम राज्यों में विकास कार्यों के लिए वनों के कटान के बावजूद वन क्षेत्रफल में इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं वनों के साथ मैंग्रोव कवर में भी इजाफा हुआ है। साथ ही बांस के जंगलों का भी क्षेत्रफल बढ़ा है। भारतीय वन सर्वेक्षण के उपनिदेशक प्रकाश लखचौरा के मुताबिक देश में वन क्षेत्रफल बढ़ा है, इसकी तस्दीक आंकडे़ भी करते हैं।
भारतीय वन सर्वेक्षण के ही आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में देश में वन क्षेत्रफल 708273 वर्ग किमी है जो जियोग्राफिक एरिया का 21.54 फीसदी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2015 की तुलना में 2018 में वन क्षेत्रफल में 6778 वर्ग किमी वन क्षेत्रफल में बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल मिलाकर 98158 वर्ग किमी बेहद घने जंगल, 308318 वर्ग किमी मध्यम घने जंगल और 301797 वर्ग किमी कम घने जंगल हैं।
विज्ञापन

संस्थान के उपनिदेशक लखचौरा के मुताबिक देश में मैंग्रोव कवर में भी इजाफा हुआ है। वर्तमान में देश में 4921 वर्ग किमी मैंग्रोव कवर है। जो पिछली बार कराए गए सर्वेक्षण की तुुलना में 181 वर्ग कमी ज्यादा है। मैंग्रोव सब ट्रापिकल रीजन में पाए जाने वाले जंगल हैं जो पानी के बीच पाए जाते हैं। इतना ही नही देश में बांस के जंगलों में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में बांस के जंगल 15.69 मिलियन हेक्टेयर में फैले हैं। साल 2011 में कराए गए सर्वेक्षण की तुलना में यह 1.73 हेक्टेयर ज्यादा है। लखचौरा के मुताबिक देश में वनीकरण पर और अधिक जोर दिए जाने की जरूरत है ताकि कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन के चलते क्लाइमेट चेंज पर पड़ रहे खतरनाक असर को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed