{"_id":"5af602f24f1c1bea408b49d1","slug":"31526072050-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने मनाया शक्ति एवं गौरव दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने मनाया शक्ति एवं गौरव दिवस
Updated Sat, 12 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में शुक्रवार को पोखरण परमाणु विस्फोट परीक्षण दिवस की 20वीं वर्षगांठ को शक्ति एवं गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। उधर, भाजयुमो ने भी आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा वर्ष 1998 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साहसिक निर्णय की बदौलत आज भारत दुनिया की अग्रणी एटमी ताकत है। कहा कि उस समय दुनिया रूस और अमेरिका के गुटों में बंटी थी। ऐसे में तमाम सहायता रोकने की धमकियां और आर्थिक प्रतिबंध की परवाह बगैर उन्होंने परमाणु विस्फोट परीक्षण को संपन्न कराया। जो सराहनीय है।
पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी ने कहा कि लोग निजी हित और स्वार्थ त्याग कर देशहित के लिए काम करें, जिससे बेहतर समाज का निर्माण हो। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने की। इस दौरान परमाणु विस्फोट परीक्षण की टीम में शामिल स्थानीय योगेश्वर प्रसाद ध्यानी को भी याद किया गया। शायर कमल जियाई ने कविता ‘पांच सूरज बो दिए हैं, हमने रेगिस्तान में...’ पढ़कर सुनाई। संचालन उपाध्यक्ष सीताराम भट्ट ने किया।
विज्ञापन
वहीं, गांधी पार्क के शहीद स्थल पर अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पोखरण परमाणु परीक्षण दिवस को शक्ति दिवस के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल व बतौर विशिष्ट अतिथि राजपुर विधायक खजानदास मौजूद रहे।
उधर, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। पंत ने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण का दिन एतिहासिक था। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा, महानगर महामंत्री राजेश रावत, प्रदीप आनंद, संतोष कोठियाल, सुखबीर सिंह, अमित राणा, धीरज बिष्ट, विकास बेनवाल आदि मौजूद रहे।