फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   31 lakh recovered from those who put illegal designation plate

अवैध पदनाम प्लेट के खिलाफ अभियान में वसूला 31 लाख जुर्माना

Sun, 03 Jan 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
31 lakh recovered from those who put illegal designation plate
देहरादून। नंबर प्लेट के अलावा अन्य किसी प्रकार की पदनाम प्लेट आदि के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने 31 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। इस दौरान तेज रफ्तार और रैश ड्राइविंग के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यह अभियान 15 दिन के लिए चलाया गया था।
विज्ञापन

यातायात निदेशक डीआईजी केवल खुराना ने बताया कि यह केवल अभियान तक ही सीमित नहीं था। सभी जिलों की पुलिस को यह निर्देश दिए गए हैं कि अवैध पदनामों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहे। मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। इसके साथ ही तेज और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई है। निजी वाहनों पर नाम पट्टिका लगाने वाले छह हजार से ज्यादा वाहनों का चालान कर 31 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा रैश ड्राइविंग और तेज गति से वाहन चलाने वाले 2756 वाहनों का चालान किया गया। इनमें 211 वाहन सीज किए गए और 7.73 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

स्टंट बाइकिंग और मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान
अब यातायात निदेशक केवल खुराना ने सभी जिलों को स्टंट बाइकिंग और मोडीफाइड साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान रविवार से आगामी 15 दिनों तक चलेगा। इस अभियान में यातायात पुलिस, सीपीयू और नागरिक पुलिस में चालान के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed