फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   30 lakh cheated from doctor in the name of selling land

जमीन बेचने के नाम पर डॉक्टर से 30 लाख ठगे

Sun, 26 Sep 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
30 lakh cheated from doctor in the name of selling land
दूसरे की जमीन को अपना बताकर डॉक्टर से 30 लाख रुपये ठग लिए गए। डॉक्टर की शिकायत पर दो भाईयों के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार डॉ. विनोद कुमार चौहान का हरिद्वार रोड पर क्लीनिक है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी जान पहचान दो भाइयों अनिल सुदी व दलीप सुदी निवासी जोगीवाला चौक देहरादून से थी। बताया कि अनिल सुदी व दलीप सुदी ने उनके आर.के. पुरम बदरीपुर में एक प्लॉट के बारे में बताया। पसंद आने पर 24,400 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से 50 लाख रुपये में सौदा हो गया। प्लॉट के कागजात मांगे तो उन्होंने कहा कि कागजात बैंक लॉकर में हैं दो-चार दिन में बैंक लॉकर से निकालकर दे देगें। विश्वास में लेकर अलग-अलग माध्यम से 30 लाख रुपये दे दिए। प्लॉट की रजिस्ट्री अपने पक्ष में कराने के लिए कहा तो अनिल सुदी व दलीप सुदी टालमटोल करने लगे। इसके बाद कहा गया कि प्लॉट में चाहरदीवारी कर लो उसके दो चार दिन में रजिस्ट्री कर देगें। प्लॉट पर काम करवाने के लिए गए तो पता चला कि प्लॉट किसी और का है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed