बारामुला में मार गिराया था दुश्मन का पोस्ट कमांडर, अब मिल रहा 'सेना मेडल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवलदार लक्ष्मण सिंह ने अगस्त 2017 को ऑपरेशन 'फतह' के दौरान जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में दुश्मन के पोस्ट कमांडर को मार गिराया था।
राज्य के लिए गर्व की बात इसलिए है क्योंकि हवलदार लक्ष्मण सिंह ग्राम चिरोंग, तहसील चमोली, उत्तराखंड के रहने वाले हैं।
खतरनाक माइन फिल्ड के पास घुसपैठ नाकाम किया
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन के मद्देनजर हवलदार लक्ष्मण सिंह ने खतरनाक माइन फिल्ड के पास घुसपैठ को नाकाम किया था। इस दौरान वह 28 घंटे से नियंत्रण रेखा के पास तैनात थे।
अचानक दुश्मन के जयश्री दक्षिणी पोस्ट से भारत के फतह पोस्ट पर फायरिंग होने लगी। जिस पर हवलदार लक्ष्मण सिंह ने दुश्मन पोस्ट के कमांडर को निशाना बनाते हुए फायरिंग की और पोस्ट कमांडर को मार गिराया।
अकेले दुश्मन की एक टुकड़ी को व्यस्त रखा
माइन फिल्ड के खतरे को ध्यान में रखते हुए अपनी जान की परवाह किए बगैर उन्होंने उत्तम रणकौशल का उदाहरण देते हुए दुश्मन की एक टुकड़ी को व्यस्त रखा।
बेहद जटिल ऑपरेशनल परिस्थितियों में उच्च कोटी के साहस एंव धैर्य के साथ बहादुरी का प्रदर्शन करने के लिए दिनांक 23 फरवरी 2019 को हवलदार लक्ष्मण सिंह को 'सेना मेडल' (वीरता) पुरस्कार से नवाजा जाएगा। लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन, जनरल अफसर कमांडिंग-इन-चीफ, सप्त शक्ति कमान द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।